Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Allegation against TDI Infracorp in Panipat for cutting off water supply; complaint lodged with the Deputy Commissioner.
{"_id":"6ac74a76605bb0805b019c73","slug":"video-allegation-against-tdi-infracorp-in-panipat-for-cutting-off-water-supply-complaint-lodged-with-the-deputy-commissioner-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत
सेक्टर 38-39 स्थित टीडीआई इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित कमर्शियल मार्केट पानीपत टाउन सेंटर के दुकानदारों ने कंपनी प्रबंधन पर अवैध रूप से पानी की सप्लाई बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में समस्त दुकानदारों ने उपायुक्त पानीपत को पत्र सौंपकर पानी की सुविधा तुरंत शुरू करवाने और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रधान तेजवीर सिंह, उपप्रधान राजेश खत्री, सचिव राजेश शर्मा और केशियर ठाकुर दास वधवा ने बताया कि पांच अक्टूबर की दोपहर तीन बजे से मार्केट में बगैर किसी पूर्व सूचना या नोटिस के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी गई है। इससे मार्केट में काम करने वाले 150 से 200 पुरुषों और 50 से 60 महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का आरोप है कि कंपनी ने बिजली, पानी और फायर फाइटिंग फिटिंग के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली है, इसके बावजूद सुविधाएं देने में आनाकानी की जा रही है। इससे पहले अगस्त 2026 में भी 6-7 दिनों के लिए पानी की सप्लाई रोकी गई थी।
दुकानदारों ने कहा कि कंपनी ने 2014 से दुकानें बेचना शुरू किया था, लेकिन अभी तक डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर से कमर्शियल मार्केट का कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया है। एग्रीमेंट के नियमों के तहत बिल्डर की यह वैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह रखरखाव और जन-स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करे।
दुकानदारों ने कंपनी के मालिक और मेटेंस ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।