{"_id":"6a9ab2e43875fe1b7c056335","slug":"video-first-case-of-cow-death-due-to-lumpy-disease-reported-in-narnauls-hudina-village-60000-animals-vaccinated-so-far-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के हुडीना गांव में लंपी रोग से गाय की मौत का पहला मामला, अब तक 60 हजार पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के हुडीना गांव में लंपी रोग से गाय की मौत का पहला मामला, अब तक 60 हजार पशुओं का टीकाकरण
नारनौल। जिले में महज 15 दिन पहले दस्तक देने वाला लंपी स्किन रोग अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि इस रोग ने 15 लीटर दूध देने वाली एक गाय को मौत की नींद सुला दिया। इस तरह जिले में इस रोग से गाय की मौत का यह पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद से पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है और विभाग पूरी मुस्तैदी से गायों के टीकाकरण में जुट गया है। हालांकि पूर्व में सोनीपत व हिसार लैब में भेजे गए 133 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल जिले में 97 मामले लंपी के संभावित माने जा रहे हैं। वहीं उपचार के बाद 32 पशु पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण को पूरी तरह से खत्म होने में अभी समय लग सकता है और इस लंपी संक्रमण के चलते 2 अगस्त की रात करीब 8 बजे गांव हुडीना के पशुपालक जिले सिंह की गाय की मृत्यु हो गई थी। यही नहीं बल्कि जिले सिंह की दूसरी गाय भी संक्रमण के चलते लंपी रोग को शिकार हो चुकी है।
तीन ओर से राजस्थान से सटा होने के कारण जिला महेंद्रगढ़ में पड़ोसी प्रदेश से भी लंपी के मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की खरीद फरोख्त के चलते भी संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। इस संबंध में विभाग ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, ताकि इसके प्रभाव को कम किया जा सके।
60 हजार पशुओं का किया गया टीकाकरण:
एक सितंबर तक जिले में लंपी रोग से बचाव के लिए 60 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके बाद भी मामले सामने आने से यह तय है कि टीकाकरण के साथ संक्रमित पशुओं की समय रहते पहचान कर उन्हें स्वस्थ पशु से अलग रखना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।