Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar: Awareness camps organized in 48 government and private schools across the district under the 'Safe Childhood' campaign.
{"_id":"6ae48243c829410d16083dc4","slug":"video-jhajjar-awareness-camps-organized-in-48-government-and-private-schools-across-the-district-under-the-safe-childhood-campaign-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के 48 सरकारी एवं निजी स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के 48 सरकारी एवं निजी स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित
झज्जर। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तीसरे दिन जिले के 48 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए गए।
अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, साइबर क्राइम पुलिस थाना, किशोर न्याय बोर्ड से जुड़े सदस्यों एवं संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन की तरफ से विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारी भी विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना का दौरा किया और विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आदित्य वर्मा ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल व सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को पोक्सो अधिनियम, 2012, गुड टच एवं बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।