Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh: BJP government's sports policy boosts swimming in Haryana; hopes for medals at Asian Games and Olympics – Dharambir Singh
{"_id":"6aa53eaced899466040ce797","slug":"video-bahadurgarh-bjp-governments-sports-policy-boosts-swimming-in-haryana-hopes-for-medals-at-asian-games-and-olympics-dharambir-singh-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सांसद धर्मबीर सिंह बोले- भाजपा सरकार की खेल नीति से हरियाणा में तैराकी को बढ़ावा, एशियाई खेलों व ओलंपिक में पदक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सांसद धर्मबीर सिंह बोले- भाजपा सरकार की खेल नीति से हरियाणा में तैराकी को बढ़ावा, एशियाई खेलों व ओलंपिक में पदक की उम्मीद
बहादुरगढ़। हरियाणा सरकार की खेल नीति और खेल सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में तैराकी समेत विभिन्न खेलों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में हरियाणा के तैराक एशियाई खेलों और ओलिंपिक में भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने शनिवार को बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित 22वीं मास्टर्स नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान कही।
सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। पहले तैराकी में हरियाणा अपेक्षाकृत पीछे था, लेकिन अब बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और सोनीपत सहित कई शहरों में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है।
चैंपियनशिप में देशभर से करीब 1600 तैराक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 80 से 85 वर्ष की उम्र के तैराकों ने भी हिस्सा लिया। धर्मबीर सिंह ने कहा कि इन बुजुर्ग तैराकों का जज्बा बताता है कि जीवन में खेलने और कुछ करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।