फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Free CT scan facility for needy patients at the Civil Hospital.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा

Sun, 13 Sep 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Free CT scan facility for needy patients at the Civil Hospital.
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहरवासी लगातार नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मार्च में शुरू हुई अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा से आयुष्मान कार्डधारक, बीपीएल श्रेणी के कार्ड धारक और दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है।
प्राइवेट क्लिनिकों और अस्पतालों में जहां सीटी स्कैन के लिए हजारों रुपये वसूले जाते हैं वहीं नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मात्र 650 रुपये से शुरू हो जाती है। इससे आमजन की जेब पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता और सुविधा भी बेहतर मिलती है। अस्पताल में प्रतिदिन 15 से अधिक सीटी स्कैन होते हैं। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, इनमें अधिकतर टीबी के मरीजों का सीटी स्कैन होता है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल मेेंं हरियाणा सरकार की ओर से ज्योति डायगनोस्टिक सेंटर को सीटी स्कैन के लिए अधिकृत किया हुआ है। प्रतिदिन यहां पर कई तरह की दुर्घटनाओं में घायल, टीबी रोग से पीड़ित, सिर में चोट और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों का यहां पर सीटी स्कैन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायगनोस्टिक सेंटर के मैनेजर हिमांशु ने बताया कि नागरिक अस्पताल में प्राइेवट अस्पतालों से कम रेटों पर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। जहां प्राइवेट अस्पतालों में पेट का सीटी स्कैन 7500 रुपये में होता है, वहीं नागरिक अस्पताल में यह मात्र 2200 रुपये में किया जाता है। इसी तरह सिर का सीटी स्कैन प्राइवेट संस्थान में 2500 रुपये में और सरकारी अस्पताल में यह सुविधा 1200 रुपये में दी जाती है। वहीं टीबी जांच के लिए सीटी स्कैन कुल 1900 रुपये में किया जाता है, जबकि प्राइवेट अस्पताल में यह सुविधा 6 हजार रुपये में होती है। उन्होंने बताया कि बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क है। अस्पताल में प्रतिदिन 15 से अधिक लोग सीटी स्कैन करवाने पहुंचते हैं।


नागरिक अस्पताल में छोटूराम नगर से सीटी स्कैन कराने पहुंची महिला रागिनी ने बताया कि जब से अस्पताल में यह सुविधा दी गई है, मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। बाहर से सीटी स्कैन करवाने पर हजारों रुपये का बोझ पड़ता था, अब मरीजों को अस्पताल में कम पैसों में अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed