{"_id":"6ab4d2c1d0cf4310d704ed1d","slug":"video-a-ram-dwar-ram-gate-will-be-constructed-near-the-balaji-temple-on-najafgarh-road-in-bahadurgarh-at-a-cost-of-rs125-crore-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास बनेगा राम द्वार, सवा करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास बनेगा राम द्वार, सवा करोड़ की लागत से होगा निर्माण
नजफगढ़ रोड पर झाड़ौदा बॉर्डर की तरफ बालाजी मंदिर के पास शहर के भव्य राम द्वार के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक ने बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर गणेश दास महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा।
इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में शहरों के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राम द्वार बहादुरगढ़ की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा। इस भव्य द्वार के निर्माण से शहर के प्रवेश मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और यहां आने वाले लोगों को बहादुरगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान की झलक मिलेगी।
दिनेश कौशिक ने कहा कि झाड़ौदा रोड पर बनने वाला यह राम द्वार बहादुरगढ़ की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ेगा। भगवान श्रीराम के नाम और धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित यह प्रवेश द्वार शहर की आस्था और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि द्वार का निर्माण भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को आकर्षक और धार्मिक वातावरण का अनुभव होगा।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राम द्वार में राजस्थान के प्रसिद्ध लाल पत्थर का प्रयोग किया जाएगा। इससे द्वार को भव्य और पारंपरिक स्थापत्य का स्वरूप मिलेगा। स्वागत द्वार बड़े पत्थर की नक्काशी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। द्वार में प्रयोग होने वाले पत्थरों पर ‘राम-राम’ अंकित रहेगा।
इसके अलावा द्वार में लगाए जाने वाले पत्थरों पर सूक्ष्म नक्काशी के माध्यम से भगवान श्रीराम का नाम उकेरा जाएगा। विभिन्न धार्मिक प्रतीकों और आस्था से जुड़े शब्दों को भी पत्थरों पर दर्शाया जाएगा। यह द्वार शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ बहादुरगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में मंदिर श्री बालाजी महाराज बहादुरगढ़ धाम समिति के प्रधान रमेश गुप्ता, सचिव सुधीर जैन, सदस्य चिराग परूथी, प्रवीण बंसल, पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद सविता सैनी, दिनेश शेखावत, नीरज जेई, सुमित बराही सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।