Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Transport Department assistant arrested red-handed while accepting a bribe of ₹2 lakh in Hisar.
{"_id":"6ab49be2642a2e72a20d476f","slug":"video-transport-department-assistant-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs2-lakh-in-hisar-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एसीबी) ने बुधवार दोपहर बाद परिवहन विभाग में सहायक किशोरी कुमार को 2 लाख रुपये की रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किशोरी कुमार ने पानीपत के एक ट्रांसपोर्टर से आरसी रिन्युअल के नाम पर रिश्वत मांगी थी। भिवानी की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसीबी के जांच अधिकारी जगजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एसीबी को दी शिकायत में पानीपत के सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि वह पानीपत में वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने और उनके नवीनीकरण की व्यवस्था शुरु करना चाहता था। इसके लिए उसे परिवहन आयुक्त हरियाणा चण्डीगढ़ से जरूरी अनुमति लेनी थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार किशोरी कुमार उसकी स्थायी आरसी न जारी करवाने का भय दिखाकर और कार्यालय परिवहन आयुक्त हरियाणा चण्डीगढ़ की तरफ से 27 अगस्त को जारी हो चुकी पीआरसी एक्सटेंशन दिलवाने की एवज उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
इस शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने उसे पाउडर लगे हुए नोट उपलब्ध करवाए। सहायक किशोरी कुमार को साउथ बाईपास पर स्कॉटिश स्कूल के पास बुलाया।
यहां शिकायतकर्ता ने जैसे ही उन्हें रुपये दिए तो टीम ने उसी समय उन्हें रुपयों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।