{"_id":"6ab4edc21eeb0c3b6a04ba84","slug":"he-knows-my-thinking-i-know-his-thinking-gautam-gambhir-opens-up-on-equation-with-rohit-sharma-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित के साथ रिश्ते पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी: अनबन की खबरों पर पहली बार दिया बयान, जानें क्या बोले भारतीय कोच?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रोहित के साथ रिश्ते पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी: अनबन की खबरों पर पहली बार दिया बयान, जानें क्या बोले भारतीय कोच?
Thu, 24 Sep 2026 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:00 PM IST
सार
भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे की सोच समझते हैं। गंभीर ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं रहा है। उन्होंने रोहित समेत चारों कप्तानों के टीम हित को प्राथमिकता देने की भी सराहना की।
विज्ञापन
गंभीर और रोहित
- फोटो : IANS
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि रोहित के साथ उनका रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं रहा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ खेलने के कारण एक-दूसरे की सोच को भी अच्छी तरह समझते हैं। गंभीर और रोहित एक बार फिर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में साथ नजर आएंगे। भारत अपने घरेलू सत्र की शुरुआत रविवार को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से करेगा।
गंभीर और रोहित
- फोटो : BCCI
'रोहित मेरी सोच जानते हैं, मैं उनकी सोच जानता हूं'
गंभीर ने कहा कि रोहित के साथ उनका जुड़ाव उस समय से है, जब वह खुद टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा, 'रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं था। जब रोहित टीम में आए थे, तब मैं एक वरिष्ठ खिलाड़ी था। इसलिए रोहित और मेरा रिश्ता उसी समय से है। रोहित मुझे तब से जानते हैं। इसलिए जब आप साथ खेल चुके होते हैं तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। वह मेरी सोच जानते हैं और मैं उनकी सोच जानता हूं।'
गंभीर ने कहा कि कप्तान और कोच की सोच अलग हो सकती है, लेकिन अंतिम फैसला टीम के हित में होना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'कल मेरी सोच कुछ और हो सकती है, कप्तान की सोच कुछ और हो सकती है, लेकिन आखिर में अगर जो फैसला लिया जाए वह टीम के हित में है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'

जडेजा-गंभीर-रोहित
- फोटो : ANI
चार कप्तानों के साथ काम करने का अनुभव
जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभालने के बाद गंभीर ने चार कप्तानों के साथ काम किया है। इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल शामिल हैं। गंभीर ने चारों के रवैये की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने टीम को खुद से ऊपर रखा।
उन्होंने कहा, 'मैंने चार कप्तानों के साथ काम किया है- रोहित, सूर्या, अब शुभमन और श्रेयस। जिन भी कप्तानों के साथ मैंने काम किया, सभी का पहला इरादा हमेशा टीम को प्राथमिकता देना रहा। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे चार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने हमेशा खुद से पहले टीम को रखा।'

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल
- फोटो : ANI
श्रेयस और शुभमन की भी तारीफ
गंभीर ने कहा कि विचारधारा, सोच और खेल को देखने का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन इरादा सही होना जरूरी है। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ अपने पुराने संबंध का भी जिक्र किया। गंभीर ने बताया कि वह श्रेयस के साथ केकेआर में काम कर चुके हैं और 2018 में दिल्ली की कप्तानी उन्हें सौंपते समय भी उनकी नेतृत्व क्षमता देखी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने श्रेयस के साथ केकेआर में काम किया है। उससे पहले, जब 2018 में मैंने दिल्ली के लिए श्रेयस को कप्तानी सौंपी थी, तो मुझे लगा था कि उनमें लीडरशिप के गुण हैं। अब, मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिला है। शुभमन अभी युवा हैं।'
शुभमन गिल को लेकर गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में कप्तानी संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा, 'अगर आपको इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में कप्तानी दी जाती है और किसी को गहरे पानी में धकेल दिया जाता है तो या तो आप बहुत अच्छी तरह तैरकर बाहर निकलेंगे या डूब जाएंगे। लेकिन शुभमन ने जिस तरह टेस्ट क्रिकेट को संभाला है, वह शानदार रहा है। मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में हमें शुभमन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा।'