फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hansi, the Congress raised questions regarding the privatization of electricity, water issues, paddy procurement, and sanitation services.

हांसी में कांग्रेस ने बिजली निजीकरण, पानी की समस्या, धान खरीद और सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat, 24 Oct 2026 03:50 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 24 Oct 2026 03:50 PM IST
In Hansi, the Congress raised questions regarding the privatization of electricity, water issues, paddy procurement, and sanitation services.
हांसी कांग्रेस नेता पवन गोयल ने भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर बिजली विभाग के निजीकरण, हांसी में पेयजल संकट, धान खरीद में किसानों की परेशानी और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी है और यदि 3 नवंबर तक निजीकरण समाप्त करने की दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी कर्मचारियों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन करेगी। पानी की आपूर्ति पर सवाल पवन गोयल ने हांसी शहर और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पूछा कि अब तक भाखड़ा का पानी हांसी क्यों नहीं पहुंचा और चैनत गांव में पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने विधायक विनोद भयाना के बयानों पर भी सवाल उठाए, जिसमें ढाणी कुतुबपुर में पानी को लेकर अलग बात कही गई थी, जबकि चैनत गांव में पानी न पहुंचने का कारण नेशनल हाईवे से एनओसी न मिलना बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि यदि नेशनल हाईवे से एनओसी नहीं मिली थी तो निर्माण कार्य किसकी अनुमति से शुरू करवाया गया था। पवन गोयल ने कहा कि चैनत गांव में आंदोलन के दौरान शहर और गांव के लोगों के बीच पानी को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि हांसी के लोग लंबे समय से यमुना के पानी पर निर्भर रहे हैं। उन्होंने पेटवा डिस्ट्रीब्यूटरी के पूरी क्षमता से न चलने और लोगों को पर्याप्त पानी न मिलने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गांवों में पशुओं, ग्रामीण आबादी और किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भी पानी की जरूरत है, ऐसे में यदि शहर के लिए भाखड़ा का पानी लाया जा रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को कैसे पूरा किया जाएगा। पवन गोयल ने आशंका जताई कि यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शहर और गांव, दोनों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। धान खरीद और किसानों की समस्या पवन गोयल ने अनाज मंडियों में धान खरीद और उठान में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है और समय पर उठान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि धान में नमी की निर्धारित सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनके अनुसार, तौल में अंतर और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव मिलने के कारण किसानों को प्रति क्विंटल 50 से 150 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। शहर की सफाई व्यवस्था पर चिंता कांग्रेस नेता ने हांसी शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कई इलाकों में तीन-तीन दिन तक पानी जमा रहता है, जबकि एसडी स्कूल क्षेत्र में कथित तौर पर 10-10 दिन तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जमा पानी में सांप दिखाई देने और मच्छरों की भरमार से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। पवन गोयल ने हांसी के विधायक विनोद भयाना और नगर परिषद के नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्यों को लेकर इच्छाशक्ति की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि शहर में केवल दिखावा हो रहा है, जबकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने पानी, सफाई और विकास कार्यों को लेकर विधायक से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: काका, ममता भरद्वाज और सुनील राणा के गीतों पर झूमे दर्शक

24 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: लोक गायक अजय चौहान के गीतों पर थिरके मंत्री विक्रमादित्य सिंह

24 Oct 2026

कुल्लू: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में टेका माथा

24 Oct 2026

लुधियाना पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़े हॉटस्पॉट पर चलाया तलाशी अभियान

24 Oct 2026

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग

24 Oct 2026
विज्ञापन

Video: मोहन सिंह बिष्ट स्मृति टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवानी विहार-11 के खिलाड़ी

24 Oct 2026

राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट तो माउंट आबू में बढ़ी ठंड

24 Oct 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बढ़ी रात की ठंडक

24 Oct 2026

आरएसएस के पथ संचलन में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने की कदमताल

24 Oct 2026

महराजगंज: हरखपुरा में उत्सव भवन का शिलान्यास

24 Oct 2026

कुशीनगर: सांप के काटने से सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत

24 Oct 2026

VIDEO: पलक झपकते ही 10 फीट धंसी सड़क, 15 फीट लंबा हुआ गड्ढा; मंजर देख कांप गए राहगीरों के पैर

24 Oct 2026

महराजगंज: साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने किया जागरूक

24 Oct 2026

महराजगंज: 75 पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों ने किया पूर्वोत्तर रेलवे की मैकेनिकल वर्कशॉप का भ्रमण

24 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: सदर ब्लॉक में 75.11% मतदान

24 Oct 2026

पीईटी परीक्षा के लिए आठ केंद्र तैयार, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

24 Oct 2026

संतकबीरनगर: पौली में ग्राम चौपाल में छाए किसान सम्मान निधि के मामले

24 Oct 2026

मोगा में राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि. 128 के 30वें भगवती जागरण का निमंत्रण पत्र रिलीज

बस्ती: पांडेय बाजार में जगराते में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

24 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने बरामद किए 151 गुम मोबाइल

24 Oct 2026

चंडीगढ़ नैतिक हत्याकांड के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़

बिहार में 5 दिन बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

24 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: जिले में केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

24 Oct 2026

मेंहदावल में आरएसएस ने शस्त्रपूजन के बाद निकाला पथ संचलन

24 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का भांग से हुआ विशेष श्रृंगार, चंद्रमा और शेषनाग के दिव्य रूप में दिए दर्शन

24 Oct 2026

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed