Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The administration and sanitation workers have locked horns over the operation of door-to-door garbage collection vehicles in Ratia fatehabad haryana
{"_id":"6a90738e05c1704bf409c707","slug":"video-the-administration-and-sanitation-workers-have-locked-horns-over-the-operation-of-door-to-door-garbage-collection-vehicles-in-ratia-fatehabad-haryana-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन चलाने को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों हुए आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन चलाने को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों हुए आमने सामने
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर वासियों को कूड़ा फेंकने में आ रही समस्या को देखते हुए वीरवार शाम को प्रशासन द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को लेकर वाहन शुरू करने के प्रयास के दौरान नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार (एसडीओ बिजली बोर्ड और परमजीत सिंह प्रिंसिपल, महिला कॉलेज के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम सामुदायिक केंद्र रतिया पहुंची।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी शहर अशोक कुमार तथा थाना प्रभारी सदर रतिया पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 3 गाड़ियां रवाना कीं। गाड़ियों के रवाना होने के कुछ ही देर बाद करीब सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान भूप सिंह के नेतृत्व में अनेको सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने सामुदायिक केंद्र के मुख्य गेट के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता बंद कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मौके पर टकराव और तनाव की स्थिति को बढ़ता देख प्रशासनिक टीम ने पीछे हटने का फैसला किया और वहां से लौट गई।प्रदर्शन समाप्त करने के बाद सभी सफाई कर्मचारी वापस नगरपालिका स्थित अपने धरना स्थल पर चले गए हैं। मौके पर फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।