फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 50 members of the Tibetan Youth Congress were detained by the Delhi Police

दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में

Sun, 13 Sep 2026 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 07:21 AM IST
सार

गौरतलब है कि इन दिनों प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। देश में तमाम विदेशी मेहमान आए हुए हैं। पुलिस का पहरा भी सख्त है। 

विज्ञापन
Over 50 members of the Tibetan Youth Congress were detained by the Delhi Police
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। गौरतलब है कि इन दिनों प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। देश में तमाम विदेशी मेहमान आए हुए हैं। पुलिस का पहरा भी सख्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात, तिब्बती यूथ कांग्रेस और तिब्बत के अन्य समर्थक BRICS समिट के लिए दिल्ली आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे का विरोध करने के लिए ITO के पास जमा हुए। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने भारत मंडपम की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो दिल्ली पुलिस ने कई दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी भारत मंडपम के करीब भी पहुंच गए थे और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारी VVIP रूट के पास जमा होने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें उस इलाके से दूर छोड़ दिया गया।

लगातार कई दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद मजनू का टीला में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को, 'स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत' के पाँच कार्यकर्ताओं ने प्रगति मैदान टनल के अंदर खंभों पर चढ़कर तिब्बत का राष्ट्रीय झंडा फहराया और शी जिनपिंग के खिलाफ नारे लगाए।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed