Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation workers stage a protest in Tohana; copies of the government notice were burned outside the Congress MLA's residence.
{"_id":"6a9bbf43fdb24a5a5d01b8d7","slug":"video-sanitation-workers-stage-a-protest-in-tohana-copies-of-the-government-notice-were-burned-outside-the-congress-mlas-residence-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार के नोटिस की प्रतियां कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार के नोटिस की प्रतियां कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जलाईं
पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को और तेज हो गया। प्रधान रविंद्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ओर से 5 सितंबर तक काम पर लौटने को लेकर जारी किए गए नोटिस की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
इस मौके पर कर्मचारी नेता रविंद्र ने कहा कि टोहाना के विधायक परमवीर सिंह उनकी जायज मांगों को विधानसभा में मजबूती के साथ नहीं उठा रहे हैं। इसी उपेक्षा के विरोध में उनके आवास के सामने प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार नोटिस जारी कर कर्मचारियों पर काम पर लौटने का दबाव बनाना चाहती है। लेकिन कर्मचारी सरकार की इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।