Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Abhishek, a wanted criminal with a reward of ₹15,000 on his head, has been arrested in Fatehabad; five FIRs are registered against him.
{"_id":"6ab2589d9ca20d9b4106496c","slug":"video-abhishek-a-wanted-criminal-with-a-reward-of-rs15000-on-his-head-has-been-arrested-in-fatehabad-five-firs-are-registered-against-him-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गिरफ्तार, पांच प्राथमिकी है दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गिरफ्तार, पांच प्राथमिकी है दर्ज
एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने 15 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निवासी वार्ड नंबर 13, रामलीला ग्राउंड, भूना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हिसार व फतेहाबाद जिले के विभिन्न थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी पर भरतपुर, राजस्थान पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को भरतपुर, राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि वांछित, उद्घोषित एवं इनामी आरोपियों को काबू करने के लिए फतेहाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एएनसी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में गठित टीम को 15 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक भरतपुर, राजस्थान पुलिस का वांछित आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के काबू होने के बाद भरतपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को संबंधित पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।