{"_id":"6ab2b7ce648c6d618b03555a","slug":"a-car-parked-in-a-no-parking-zone-was-towed-by-a-crane-to-the-traffic-police-station-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161602-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नो-पार्किंग में खड़ी कार को क्रेन से उठाकर यातायात थाने पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नो-पार्किंग में खड़ी कार को क्रेन से उठाकर यातायात थाने पहुंचाया
Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फूल देकर सम्मानित करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य रोड पर एमसी कट के पास नो-पार्किंग में खड़ी एक कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से उठवाकर यातायात थाना में पहुंचाया।
थाना यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एमसी कॉलोनी कट के पास कार नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी थी जिसे क्रेन की सहायता से हटाया गया।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इधर...नियम का पालन करने वालों का सम्मान
फतेहाबाद। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए यातायात पुलिस ने अब सख्ती के साथ सम्मान का संदेश भी देना शुरू किया है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान नियमों का पालन कर रहे एक बाइक चालक को पुलिस टीम ने फूल भेंट कर सम्मानित किया। जांच के दौरान चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। उसका ड्राइविंग लाइसेंस वैध मिला और बाइक से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज भी पूरे पाए गए। नियमों के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जागरूकता की सराहना करते हुए पुलिस ने उसे फूल देकर सम्मानित किया। यातायात पुलिस के थाना प्रभारी जयसिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल चालान करने या नियम लागू कराने से सुनिश्चित नहीं हो सकती। इसके लिए वाहन चालकों की जिम्मेदारी और जागरूकता भी जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल हादसे के दौरान गंभीर चोट के खतरे को कम कर सकता है।