Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Sonia had made Hooda the CM by default; the Congress has been losing ever since: Digvijay Singh Chautala
{"_id":"6ae5dcec88ce95887f0ec9fe","slug":"video-sonia-had-made-hooda-the-cm-by-default-the-congress-has-been-losing-ever-since-digvijay-singh-chautala-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुड्डा को सोनिया ने बाइफॉल्ट बनाया था सीएम, तभी से हार रही है कांग्रेस: दिग्विजय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा को सोनिया ने बाइफॉल्ट बनाया था सीएम, तभी से हार रही है कांग्रेस: दिग्विजय सिंह चौटाला
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सलाह देते हुए भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष किये। साथ ही इशारों ही इशारों में कहा कि हम भाजपा के साथ ना जाते तो हमारा भी कुलदीप बिश्नोई जैसा हाल होता।
जनायक जनता पार्टी इस बार अपना स्थापना दिवस महेन्द्रगढ़ में मना रही है। पार्टी स्थापना दिवस को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेने भिवानी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष कर जेजेपी के पिछली योजना में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने के भी राज खोले। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर हम अपनी ताकत दिखा कर विरोधियों को करारा जवाब देंगे। वहीं कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 2005 में भजनलाल के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, पर बायफॉल्ट भूपेन्द्र हुड्डा को सोनिया गांधी ने सीएम बना दिया था। तब से अब तक हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा कमजोर हुई और हारती रही। दिग्विजय ने कहा कि इस बार कांग्रेस की देवीलाल से भी ज्यादा लहर मानी जा रही थी। उन्होंने जेजेपी पर भाजपा के साथ पिछली बार गठबंधन करने पर उठ रहे के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को यमुना पार हम तब करते जब हमारे 40-50 विधायक होते। ये नासमझ लोग ऐसी बात करते हैं या सवाल उठाते हैं, वरना सभी को पता है कि 10 विधायकों से सरकार नहीं बनती। दिग्विजय ने कहा कि हम सरकार के सहयोगी ना बनते तो इतिहास गवाह कि लोभी लालची लोग(विधायक), जो अब छोड़ कर गए, वो पहले भी चले जाते। इशारों ही इशारों में कहा कि राज के पूत हमारे साथ भी कुलदीप बिश्नोई जैसा हाल कर सकते थे। साथ ही कहा कि जो हमें छोड़ कर गए थे, वो अब हमसे संपर्क कर रहे हैं, हम पार्टी स्थापना दिवस पर उन्हें मनाने व बुलाने का काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा भिवानी के भीम स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये को उंट के मुंह में जीरा बताया और कहा कि अच्छा होता आने वाले कॉमनवेल्थ गुजरात की बजाय हरियाणा में होते। उन्होंने कहा कि दो फीसदी आबादी वाला हरियाणा जवान व खिलाड़ियों की धरती है। पर हरियाणा लगातार बदहाल हो रहा है, जल्द बदलाव होगा और पहले जैसा ख़ुशहाल हरियाणा होगा। दिग्विजय ने सीएम सैनी द्वारा पंजाब जाकर नशा खत्म करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब में सत्ता के लालच में लोगों को गुमराह करने की बजाय सीएम हरियाणा की शुद्ध लें, वरना हरियाणा में भी पंजाब जैसा हाल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।