Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani BJP will run the Seva Sankalp Abhiyan from September 17 to October 17; party office-bearers and workers will engage in public service with the support of social organizations.
{"_id":"6aa7c7145c397406b209ec99","slug":"video-bhiwani-bjp-will-run-the-seva-sankalp-abhiyan-from-september-17-to-october-17-party-office-bearers-and-workers-will-engage-in-public-service-with-the-support-of-social-organizations-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से करेंगे जनसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से करेंगे जनसेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह का विशेष सेवा संकल्प अभियान : जन सेवा ही प्रभु सेवा आयोजित करने जा रही है। इस संबंध में भिवानी में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को भिवानी में एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे महीने विभिन्न प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की तैयारियों के निमित्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक संगठनों के साथ वर्चुअल संवाद कर समाज सेवा में उनकी सहभागिता का आह्वान किया है। भिवानी जिले की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेने तथा अलग-अलग सेवा प्रकल्पों को गोद लेकर सेवा कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।