{"_id":"6aaa8d0bf1a108a6f10842a6","slug":"indore-wall-of-an-old-house-collapses-in-sanwer-near-indore-three-dead-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: इंदौर के समीप सांवेर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबने से तीन की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: इंदौर के समीप सांवेर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबने से तीन की मौत; दो घायल
Wed, 16 Sep 2026 06:05 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:05 PM IST
सार
सांवेर के घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार को जर्जर मकान तोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की एक दीवार मजदूर महिलाओं पर भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे पांच लोग दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांवेर में पुराने मकान की दीवार गिरी
- फोटो : amarujala
विस्तार
इंदौर के समीप सांवेर गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खतरनाक मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो लोग घायल हुए हैं। मकान वर्षों पुराना था और अफसरों ने उसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया था।
विज्ञापन
मकान मालिक ने सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करते हुए मजदूरों को मकान हटाने का जिम्मा दिया था। मकान तोड़ते समय एक दीवार काम कर रही मजदूर महिलाओं पर गिर पड़ी। दीवार के नीचे पांच लोग दब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला और पहले सांवेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें इंदौर के अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मकान मालिक इंदौर में रहता है। जर्जर होने के कारण मकान में कोई नहीं रहता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर: मंदिर के पास चला निगम का बुलडोजर, अधिकारियों से भिड़े लोग, पुलिस ने निकाली उपद्रवियों की फुटेज
विज्ञापन
मकान के मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद इंदौर से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण और पुलिस जवान भी मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते रहे। मलबे में से पहले एक शव बरामद हुआ, इसके बाद दो अन्य शव निकाले गए। ग्रामीण मलबे में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन बचाव टीम को कोई बच्चा नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिसकर्मी बार-बार हटाते रहे। मकान सांवेर की घनी बसाहट वाले इलाके में था।
