Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: A 17-year-old girl died by hanging herself in Loharu; proceedings regarding an accidental death have been initiated based on her mother's complaint.
{"_id":"6aa9422d17398d8c0000728d","slug":"video-bhiwani-a-17-year-old-girl-died-by-hanging-herself-in-loharu-proceedings-regarding-an-accidental-death-have-been-initiated-based-on-her-mothers-complaint-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, मां की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, मां की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई
भिवानी। शहर के पुराना बाजार स्थित खटिकान मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू पुलिस, डीएसपी संजीव कुमार और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार मृतका 17 वर्षीय अमरीता निवासी भिवानी की रहने वाली थी। वह अपनी मां लक्ष्मी देवी, छोटी बहन और छोटे भाई के साथ लोहारू के खटिकान मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। अमरीता तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्थानीय लोगों ने किशोरी को कमरे में पंखे से लटके हुए देखा। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी संजीव कुमार तथा सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सोमबीर ने बताया कि मृतका की मां लक्ष्मी देवी की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।