Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Home Minister Amit Shah will inaugurate the Martyrs' Memorial in Ambala on November 5 and address a rally at Gandhi Park.
{"_id":"6ae1a7a4baeeecb36a082d7c","slug":"video-home-minister-amit-shah-will-inaugurate-the-martyrs-memorial-in-ambala-on-november-5-and-address-a-rally-at-gandhi-park-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, गांधी पार्क में भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, गांधी पार्क में भरेंगे हुंकार
1857 की क्रांति के वीर बलिदानियों की याद में बना भव्य शहीद स्मारक अब जनता को समर्पित होने जा रहा है। 5 नवंबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अंबाला कैंट पहुंचीं। यहां उन्होंने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और पार्टी की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि गृहमंत्री 5 नवंबर को शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद वह स्थानीय गांधी पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयोजन की भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष एस आई आर के माध्यम से देश को तोड़ने कि हिमाकत क़र रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।