{"_id":"6a9bfbf506ea3b064f00b14b","slug":"video-gold-bangles-swindled-from-elderly-woman-by-impersonating-police-officer-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकली पुलिसकर्मी बनकर महिला से ठगी: घर से 100 मीटर दूर सोने के कड़े उतरवाए, चारों जालसाज सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पुलिसकर्मी बनकर महिला से ठगी: घर से 100 मीटर दूर सोने के कड़े उतरवाए, चारों जालसाज सीसीटीवी में कैद
सेक्टर-सात एक्सटेंशन में मंगलवार को बुजुर्ग महिला से उनके घर से 100 मीटर दूरी पर ही चार युवकों ने अपने आप को पुलिस विभाग से बताकर दो सोने के कड़े ठग लिए।
जालसाजों ने महिला से कहा कि आगे जांच चल रही है ऐसे में वह अपने कड़े को कागज में लपेटकर रख लें और जब महिला ने घर पर आकर ने कागज खोल के देखा तो उसमें उनके सोने के कड़े की जगह नकली कड़े थे।
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी वारदात पास में ही एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सेक्टर सात एक्सटेंशन निवासी जगदीश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को सुबह करीब सवा बजे उनकी पत्नी सरला कुमारी आर्य समाज मंदिर से घर लौट रही थीं। जब वह घर के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही पत्नी उनसे थोड़ा आगे निकली तो एक युवक ने महिला को वापस बुलाया और दूसरे ने उन्हें पुलिस की आईडी दिखाते हुए कहा कि आगे जांच चल रही है। अपने कड़े उतार लें।
महिला ने उनसे कहा कि उनका घर पास में ही है। इस दौरान तीसरा युवक भी वहां आ गया और महिला को तीनों ने मिलकर घेर लिया। इसके बाद उन्हें बातों में फंसाकर उनसे सोने के कड़े उतरवाकर कागज में लपेट दिए। वह कागज महिला को वापस कर दिया गया।
इसके बाद दो युवक तुरंत ही मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल गए। तीसरा युवक थोड़ा आगे चला तभी पीछे से एक और मोटरसाइकिल आई और वह उस पर बैठकर चला गया। महिला घरबराते हुए घर पहुंची और सारी घटना अपने पति को बताई। जब कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली कड़े थे। उनके पति तुरंत घर के बाहर आए और आसपास देखा लेकिन कोई नहीं दिखाई दिया।
जांच अधिकारी एसआई रजाक खान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।