{"_id":"6a5c1d84f34d18bea7033589","slug":"15-year-old-ashram-student-ill-for-two-days-dies-raising-questions-about-his-health-bastar-news-c-1-1-noi1494-4518148-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर आश्रम में छात्र की मौत: दो दिन तक बीमारी से जूझता रहा आदिवासी बालक, निगरानी पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर आश्रम में छात्र की मौत: दो दिन तक बीमारी से जूझता रहा आदिवासी बालक, निगरानी पर उठे सवाल
कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के सारंडी आश्रम में एक 15 वर्षीय आदिवासी छात्र की बीमारी से मौत हो गई। घटना के समय आश्रम अधीक्षक वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।
यह घटना दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। छात्र दो दिनों से अस्वस्थ था और अपने साथियों के साथ आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र गया था। वहां उसकी मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई। उसे अस्पताल में भर्ती करने के बजाय दवा देकर वापस भेज दिया गया। छात्र की तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई। बावजूद इसके उसे उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर नहीं किया गया। रात में छात्र आश्रम में सो गया, लेकिन सुबह जब उसके साथियों ने जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। उसके साथियों ने रसोइयों को सूचना दी, जिन्होंने आश्रम अधीक्षक को जानकारी दी।
स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे प्रश्न
कांकेर जिले के अंदरूनी इलाके में हुई इस मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति उजागर की है। छात्र को लगातार दो दिन दवा देने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया, यह बड़ा सवाल है। यदि मौत का कारण मलेरिया की पुष्टि होती है, तो यह दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर चिंता का विषय है।
आश्रम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल
घटना के समय आश्रम अधीक्षक रात में आश्रम में नहीं थे, बल्कि अपने घर चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं। इस घटना ने आश्रमों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। एक आदिवासी छात्र की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।