Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
In Korba's Tanera, a herd of 10 elephants ate paddy crops amid villagers' noise, calves were also seen near vi
{"_id":"6a9d2e49acf211698c04c223","slug":"in-korbas-tanera-a-herd-of-10-elephants-ate-paddy-crops-amid-villagers-noise-calves-were-also-seen-near-village-korba-news-c-1-1-noi1487-4694000-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में 50 से ज्यादा हाथियों का आतंक: दिनदहाड़े खेतों में घुसकर चट कर रहे धान; गांव के करीब पहुंचा झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में 50 से ज्यादा हाथियों का आतंक: दिनदहाड़े खेतों में घुसकर चट कर रहे धान; गांव के करीब पहुंचा झुंड
कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में 50 से अधिक हाथियों का दल घूम रहा है जो दिन में ही किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। ताजा मामला तनेरा गांव का है, जहां 10 से अधिक हाथियों के झुंड ने खेत में घुसकर धान की फसल को चट कर दिया। झुंड में नन्हे शावक भी नजर आए, जो ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।
बताया जा रहा है कि तनेरा में अचानक हाथियों का झुंड खेतों की ओर आ गया और धान की फसल खाने लगा। ग्रामीणों ने दूर से ही शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के शोर के बीच भी हाथी काफी देर तक फसल खाते रहे और फिर धीरे-धीरे जंगल की ओर चले गए। झुंड गांव के बेहद करीब पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
वन विभाग के अनुसार, झुंड में रहने वाले हाथी आमतौर पर गांव के अंदर नहीं घुस रहे हैं। वे बच्चों को बीच में रखकर आगे-पीछे चलते हैं, जो उनकी सुरक्षा की रणनीति है। वहीं झुंड से अलग होकर घूम रहे दो दंतैल हाथी रोजाना मकानों को तोड़ रहे हैं। हड़बड़ी किनारे घूम रहा दंतैल शाम होते ही सड़क पर आ जाता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सबसे अधिक नुकसान पसान और केंदई रेंज में हो रहा है, क्योंकि दोनों रेंज की सीमा आपस में लगी हुई है और हाथियों का दल इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है। हाथी मित्र दल के साथ वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं और उन्हें छेड़छाड़ कर उकसाने का प्रयास न करें। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों से सुरक्षा और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।