{"_id":"6ab179c9a8b03b70080d8df2","slug":"uttarakhand-culture-in-full-swing-in-hyderabad-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-149147-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हैदराबाद में उत्तराखंड की संस्कृति की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हैदराबाद में उत्तराखंड की संस्कृति की धूम
Tue, 22 Sep 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हैदराबाद में सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) में सात से 16 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रदेश की 10 सदस्यीय टीम में ऊधमसिंह नगर जिले से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्वेता डाबर ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया।
कार्यशाला में श्वेता ने डॉ. आशीष नेगी के साथ पीपीटी के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, तीज-त्योहार, मेले, खानपान, पर्यटन स्थल का प्रदर्शन किया। लोगों कोचार धाम यात्रा का विस्तार से परिचय कराया। उत्तराखंड की टीम ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लोक गीत, संगीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यशाला में देश के 14 राज्यों से कक्षा एक से 12 तक के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कला, विरासत और शिक्षा में संस्कृति के महत्व को समझना था। श्वेता की उपलब्धि पर बीईओ डीके साहू, प्राथमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार विमल, नागेश चौहान, जोगेंद्र सिंह, सतीश विश्नोई सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।