Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shopping in full swing till Diwali in rudrapur

रुद्रपुर: टूटा बाजार का सन्नाटा...600 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार, दीपावली तक जमकर हुई खरीदारी

Tue, 10 Nov 2026 12:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

दीपावली पर बाजार का सन्नाटा टूटा और धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन में रुद्रपुर में 600 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। 

विज्ञापन
Shopping in full swing till Diwali in rudrapur
दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर इस बार बाजार का सन्नाटा पूरी तरह टूट गया। धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन में रुद्रपुर में 600 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है। सर्राफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ऑटोमोबाइल, मिठाई, किराना और पटाखा बाजार में जमकर खरीदारी होने से कारोबारियों ने अच्छा मुनाफा कमाया। व्यापारियों का कहना है कि इस बार ग्राहकों ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी। ऑनलाइन के बजाय स्थानीय बाजार में खरीदारी का रुझान बढ़ा है जिससे छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला। कारोबारियों ने बताया कि दीपावली पर पूरे साल की बिक्री निर्भर करती है। इस साल पिछली बार की तुलना में काफी अच्छा कारोबार हुआ है।

विज्ञापन

बाजार अनुमानित कारोबार

सोना-चांदी - 250 करोड़

ऑटोमोबाइल - 100 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक्स - 75 करोड़

कपड़ा/ रेडीमेड - 67 करोड़

बर्तन - 33 करोड़

मिठाई,किराना,ड्राई फ्रूट - 29 करोड़

पटाखा, सजावटी सामान - 25 करोड़

फूल, पूजा सामान, गिफ्ट और अन्य - 21 करोड़

इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की, बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महंगाई के बाद भी लोगों ने अच्छी खरीदारी की। -अंकुर वर्मा, सर्राफा कारोबारी

विज्ञापन

दीपावली पर कपड़ों की बिक्री पिछले साल से दोगुनी रही। पिछले साल 20 लाख का कपड़ा बिका। इस बार उनकी दुकान पर 40 लाख की बिक्री हुई। - अनिल गुप्ता, कपड़ा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी, फ्रिज और मोबाइल की मांग बहुत अधिक रही। ऑफर और स्वदेशी ब्रांड ने ग्राहकों को आकर्षित किया। कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा। -गौरव सक्सेना, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी

धनतेरस से दीपावली तक बर्तनों की खूब बिक्री हुई। स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ी है। लोगों ने स्टील, तांबा, पंचधातु से बने बर्तन खरीदे। दुकानों में भीड़ उमड़ना भविष्य के लिए शुभ संकेत है। -राजेश बंसल, बर्तन कारोबारी

इस बार दीपावली पर काफी अच्छा कारोबार हुआ है। लोगों ने आभूषण से लेकर वाहन, कपड़ा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक खूब खरीदारी की है। धनतेरस से दिवाली तक करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। -संजय जुनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed