{"_id":"6ae646ac253f19717d028367","slug":"pledge-for-national-unity-taken-on-the-birth-anniversary-of-the-iron-man-patel-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149231-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लौह पुरुष पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लौह पुरुष पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Sun, 01 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों व विचारों को अपनाकर देश की एकता और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक सूत्र में बांधने का काम किया, इसी कारण उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इधर, मेयर विकास शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित पटेल पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
स्वास्थ्य विभाग ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली। सीएमओ ने कहा कि लौह पुरुष ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन त्याग व राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वहां एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डॉ. एसपी सिंह, हिमांशु मुश्यूनी आदि थे।
विज्ञापन
एकता दिवस पर दिखा अनुशासन का दम, आठ पुलिसकर्मी सम्मानित
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन हुआ। भव्य परेड की आईजी ट्रैफिक उत्तराखंड कृष्ण कुमार वीके ने सलामी ली। इस दौरान आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित परेड के बाद आईजी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से संवाद किया। आईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन और मुस्तैदी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए। कार्यक्रम में एसएसपी अजय गणपति समेत जिले के अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की ली शपथ
बाजपुर। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ऋचा सिंह ने कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहां कार्यालय में तैनात समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जीजीआईसी, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, एसटीएम सोशल वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी, अनमोल अंगना फाउंडेशन सहित अन्य संस्थानों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एकता की शपथ ली गई। फाउंडेशन निदेशक अनिता शर्मा ने नागरिकों से पटेल के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का अपील की।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
खटीमा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में 161 एनसीसी कैडेट्स सहित 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग। सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थारू राजकीय इंटर कॉलेज में एक उत्तराखंड एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, पंतनगर की ओर से रन फॉर यूनिटी (एकता के लिए दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन विवेक रावत के निर्देशन में किया गया। दौड़ में कोतवाली खटीमा के पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। वहां प्रधानाचार्य ललित जोशी, एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह रौतेला, कमल सिंह, सरोज बोरा, दिग्विजय सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर झाबरमल, सार्जेंट यशवंत सिंह, कॉरपोरल सहदेव, सार्जेंट सुधीर कुमार, दिनेश आदि थे।
एलईडी स्क्रीन पर गुजरात का लाइव कार्यक्रम देखा
बाजपुर/केलाखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बाजपुर कोतवाली और केलाखेड़ा थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को लाइव देखा। इस दौरान साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने और नशे से दूर रखने के प्रति जागरूक किया गया। वहां सीओ अखलेश कुमार, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई जसविंदर सिंह, देवेंद्र मनराल, कैलाश चंद, प्रहलाद सिंह, जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस सहित स्कूल के बच्चे आदि थे। वहीं, केलाखेड़ा में थाना प्रभारी मनीष खत्री ने नागरिकों और पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहां राजीव नेहरा, अजय कालरा, महेंद्र कालरा, हरिओम शर्मा, सतीश सुधा, सरफराज अली आदि थे। संवाद