{"_id":"6acf80b75e4f07be9309b0d6","slug":"ukd-activists-furious-over-the-dilapidated-roads-of-dogi-patti-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121840-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दोगी पट्टी की बदहाल सड़कों पर भड़के उक्रांद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दोगी पट्टी की बदहाल सड़कों पर भड़के उक्रांद कार्यकर्ता
Wed, 14 Oct 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आपदा से क्षतिग्रस्त दोगी पट्टी क्षेत्र की सड़कोें की मरम्मत नहीं होने से नाराज उक्रांद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लोनिवि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल के माध्यम से समस्या के समाधान के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उक्रांद के केंद्रीय महासचिव बिमल चंद्र रतूड़ी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में स्थानीय लोग बुधवार को लोनिवि कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने दुऊली-गुज़ाड़ा मोटर मार्ग का कटिंग कार्य जल्द पूरा करने, दोगी पट्टी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सभी सड़कों और नालियों की मरम्मत करने की मांग की।
उन्होंने कहा सड़क की नालियां चौक होने के कारण बारिश होते ही पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों में घुस जाता है। सड़कों की मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। पुश्ते टूटे होने से सड़के संकरी बनी हुई है। लोगों को जोखिमभरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात में सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटा नहीं गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर गिरीश चंद्र जुयाल, बलदेव सिंह कंडारी, रमेश सिंह, शंकर रमोला, दर्शन सिंह भंडारी, जेठू सिंह, रणजीत सिंह, राजपाल सिंह, होशियार सिंह, मनोज सिंह, गजेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।