फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Safe Childhood Campaign of District Legal Services Authority concluded

Tehri News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सुरक्षित बचपन अभियान संपन्न

Sat, 31 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 31 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Safe Childhood Campaign of District Legal Services Authority concluded
नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सेंट एंथाेनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार में छह दिवसीय जागरूकता शिविर संपन्न हो गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार और बाल सुरक्षा सहित विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने बताया कि छह दिवसीय अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलाें में आयोजित जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और किसी प्रकार के अपराध घटित होने पर शिकायत दर्ज कराने सहित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) के बारे में भी बताया गया। बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाने के साथ ही उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने और किसी असहज स्थिति में बिना डर के अपनी बात अभिभावकों और शिक्षकों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। बाल सुरक्षा के लिए परिवार, स्कूल और समाज के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी महत्वपूर्ण बताया गया। छात्रों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां और जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed