{"_id":"6ae731fbc27dcd18d30b171b","slug":"state-agitators-will-be-honored-amidst-the-splendor-of-folk-culture-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122144-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोक संस्कृति की छटा के बीच सम्मानित होंगे राज्य आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोक संस्कृति की छटा के बीच सम्मानित होंगे राज्य आंदोलनकारी
Sun, 01 Nov 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। छह-सात नवंबर को युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
डीएम नितिका खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड के निर्माण के लिए हुए संघर्ष और राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है।
श्रम विभाग को पात्र श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित करने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि सभी तहसीलों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को निमंत्रणपत्र भेजकर आमंत्रित किया जाएगा। नौ नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल आदि मौजूद रहे।