{"_id":"6adb3d1034e728706d07ca88","slug":"ramlila-performances-begin-with-the-shravan-kumar-and-kailash-episodes-tehri-news-c-50-1-nth1001-121983-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: श्रवण कुमार और कैलाश लीला के साथ रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: श्रवण कुमार और कैलाश लीला के साथ रामलीला मंचन शुरू
Fri, 23 Oct 2026 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो
थत्यूड़ (टिहरी )। थत्यूड़ रामलीला, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की ओर से रामलीला मंचन का पूजा अर्चना, हवन पूजन एवं आरती के साथ शुभारंभ किया गया। रामलीला की पहली संध्या पर श्रवण कुमार, कैलाश लीला का मंचन हुआ। नारद मुनि लंका के राज रावण को कैशाल पर्वत को स्वर्ण नगरी लंका में लाने का सुझाव देते है। रावण कैलाश पर्वत को उठाने प्रयास करता है, लेकिन भगवान शिव रावण के अंहकार को चूर-चूर कर देते हैं। रावण के सैनिक ऋषि-मुनियों पर अत्याचार कर उनके रक्त से भरा पात्र मिथिला पुरी की धरती में गाड़ देते हैं। रावण, कुंभकरण व विभीषण की भगवान ब्रह्मा की तपस्या कर उनसे वरदान मांगने आदि रामलीला में मंचन हुआ। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल ने दर्शकों से भगवान राम के विचारों से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, सरिता देवी, रामप्रकाश चमोली, विनीता रावत, महिपाल रावत, संजय सेमवाल, खेमराज भट्ट, जयवीर गुसाईं, हरि लेखवार, डीपी चमोली, चतर लाल, सुनील सजवाण, हरीलाल, संदीप पंवार, हरीश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
नई टिहरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में छात्रों और युवाओं पर हुए दमन के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने बौराड़ी में विरोध दर्ज करवाया। उत्तराखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव भगवान सिंह राणा ने एसआईआर को तत्काल रोके जाने, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना पारदर्शिता के देश में करीब 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाया गए हैं। हटाए गए मतदाताओं के नाम शीघ्र सूची में जोड़ने की मांग की है। कहा कि वर्ष 2023 में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बने कानून में संशोधन कर चयन समिति में कैबिनेट मंत्री की जगह सीजीआई को शामिल किया जाए। इस मौके पर सफर सिंह नेगी, श्रीपाल चौहान आदि मौजूद थे। संवाद