{"_id":"6ad625a02e10cc1e2805a557","slug":"hema-negi-karasi-receives-the-ustad-bismillah-khan-yuva-puraskar-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1094214-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हेमा नेगी करासी को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हेमा नेगी करासी को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपदवासी लोकगायिका हेमा नेगी करासी को सोमवार मे को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह सम्मान दिल्ली में प्रदान किया। यह उपलब्धि उत्तराखंड की लोकसंगीत परंपरा, मांगल गीतों और लोकजागर की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने में अहम है। उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों, मांगल गीतों और लोकजागर को नई पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। पहाड़ की मिट्टी की सुगंध, लोकजीवन की संवेदनाएं, पारंपरिक रीति-रिवाज और देवभूमि की सांस्कृतिक आस्थाएं इनसे उठती हैं। उन्होंने बताया वे प्रस्तुति से पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना का कार्य कर रही है। संवाद
-- -- -- -- --
राजेश सेमवाल
विज्ञापन
राजेश सेमवाल