फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Badrinath Highway: Improvement work begins from Koriya to Gadora

बदरीनाथ हाईवे: कोड़िया से गडोरा तक सुधारीकरण कार्य शुरू

Sat, 31 Oct 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 31 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway: Improvement work begins from Koriya to Gadora
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे के खस्ता हालत क्षेत्रों में कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल ने सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। कोड़िया से गडोरा तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कई सालों से हाईवे बदहाल स्थिति में है। गडोरा गांव को जाने वाली सड़क के निचले हिस्से में हाईवे के किनारे गेविंग दीवार, एंकरिंग और ग्रोटिंग का काम किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा के दौरान गडोरा में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यहां सड़क संकरी है और जगह-जगह डामर भी उखड़ा हुआ है। एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब 60 मीटर हिस्से में चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि आगामी वर्ष मार्च माह तक हाईवे का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही टंगणी गांव के निचले हिस्से में हाईवे के भूधंसाव क्षेत्र में भी चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed