{"_id":"6a9c0f491e43617a1d088dea","slug":"fir-registered-against-six-people-for-assault-and-firing-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1058716-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मारपीट और फायरिंग में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मारपीट और फायरिंग में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमले में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय वृद्ध की हालत एम्स अस्पताल में बेहद नाजुक बनी हुई है।
पुलिस को दी तहरीर में मन्नाखेड़ी निवासी सोनी ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीब 10:30 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रिपोर्ट लिखवाने की रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भूरा, राजू, श्याम सुंदर, सोनू, स्वराज और सावन ने लाठी-डंडों से 60 वर्षीय चाचा हरबीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान सोनू ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। बीच-बचाव करने आए वादी के भाई रंजीत के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय डॉक्टरों की ओर से इलाज से मना करने पर परिजनों ने घायल हरबीर को एम्स में भर्ती कराया है। वहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रिंस, देव, सावन, भूरा, राजू और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।