फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers lash out at Iqbalpur society over non-payment for sugarcane

Roorkee News: गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर इकबालपुर समिति पर गरजे किसान

Mon, 07 Sep 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers lash out at Iqbalpur society over non-payment for sugarcane
गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज सैकड़ों किसानों ने सोमवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले रेलवे रोड स्थित इकबालपुर सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने शुगर मिल पर करीब 120 करोड़ रुपये की देनदारी बताते हुए सरकार और गन्ना विभाग पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि मिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मिल का बिजली कनेक्शन तक काटा जा चुका है। इसके अलावा हर साल नोटिस और आरसी जारी की जाती है लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों का भुगतान अटका हुआ है। भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान जल्द जारी नहीं किया गया तो सरकार और गन्ना विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी और सहकारी गन्ना समिति इकबालपुर के सचिव को धरना प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी दी गई है। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर किसान चक्का जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की नाराजगी का खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। तहसील में भी किसानों का छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने में प्रधान पवन त्यागी, चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद आजम, प्रवीण राणा, मोहम्मद रफी, महकार सिंह, राजपाल सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह और आकिल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed