{"_id":"6aca50eb9972fda2df083a0b","slug":"encouragement-boosted-by-honouring-meritorious-students-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1087117-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से नगर निगम सभागार में ब्राह्मण और त्यागी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी यतीनंद्रानंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अन्य अतिथियों ने किया। समारोह में करीब 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा किसी भी समाज की असली ताकत होते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। स्वामी हंसानंद ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को भी अपनाना चाहिए। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुनील भराला ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और संगठन का मजबूत होना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय और कार्यक्रम संयोजक सागर गौतम ने कहा कि सेना का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उदयवीर शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सुबोध पराशर, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा, दिनेश कौशिक, जेपी शर्मा, रजत गौतम और ओम त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।