फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The elephant crushed the mother right before her son's eyes

Pithoragarh News: हाथी ने मां को बेटे की आंखों के सामने कुचल दिया

Sat, 31 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The elephant crushed the mother right before her son's eyes
टनकपुर/खटीमा। शारदा वन रेंज के पूर्वी जुबली के जंगल में शुक्रवार को हाथी के हमले में खटीमा के श्रीपुर बिचवा निवासी देवकी देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद देर रात वन विभाग की टीम महिला का शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर पहुंची। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

अस्पताल में खटीमा से आए शोकाकुल परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घटना के समय महिला के साथ उसका सबसे छोटा बेटा कन्हैया भी था, वह हाथी को देखकर मां के साथ भागा था। वह तो बच गया लेकिन उसकी मां पीछे रह गई और उसकी आंखों के सामने ही हाथी ने उन्हें कुचल दिया। मंजर याद आते ही कन्हैया की आंखें भर आ रही हैं।
विज्ञापन

शारदा वन रेंजर मेघा सिंह के नेतृत्व में वन कर्मी शुक्रवार की रात करीब 12 बजे मृतक 55 वर्षीय देवकी राणा का शव लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे। शनिवार की सुबह डॉ. आफताब आलम ने बताया कि महिला के कमर, पेट पर हाथी ने पांव रखकर बुरी तरह कुचला है। इधर सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका देवकी राणा के पति जवाहर राणा समेत परिजनों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पुत्र कन्हैया ने बताया कि वह अपनी मां के साथ जंगल में सूखी लकड़ी के साथ मशरूम बीनने पूर्वी जुबली गंज के जंगल गया था। दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच जंगल में अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वह और उसकी मां दोनों भागे, वह करीब 10 मीटर आगे था कि हाथी ने उसकी मां को सूंड से नीचे गिराकर कमर पर पांव रखकर कुचल दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका के परिवार में उसके तीन बच्चों में पुत्री नीलम, पुत्र दीपक और कन्हैया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed