{"_id":"6ae77bf8f6c5acd16501fe1b","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-exam-to-be-held-on-november-28-the-examination-will-take-place-at-five-centers-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146357-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट, राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट और राजकीय इंटर कॉलेज पाटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/admincard/admit2027card पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रबंधन ने विद्यार्थियों से परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण की जांच करने की अपील की है।