{"_id":"6ae4d3689939a0e5750cb29a","slug":"mallikarjun-school-emerged-as-the-winner-of-the-under-10-boys-football-tournament-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146317-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंडर 10 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता बना मल्लिकार्जुन स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंडर 10 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता बना मल्लिकार्जुन स्कूल
Fri, 30 Oct 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। फुटबाल क्लब चंपावत की ओर से आयोजित अंडर 10 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का मल्लिकार्जुन स्कूल विजेता बन गया है। बारिश के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मल्लिकार्जुन स्कूल ने माउंट कार्मल को 2-1 से हराया।
शुक्रवार को लडवाल स्टेट के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला मल्लिकार्जुन स्कूल और माउंट कार्मल स्कूल के बीच खेला गया। पहले हाफ में मल्लिकार्जुन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में माउंट कार्मल ने शुरुआत में गोल कर अंतर को 2-1 किया। इसके बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। मल्लिकार्जुन के मजबूत डिफेंस के चलते माउंट कार्मल की टीम बराबरी नहीं कर सकी। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में मल्लिकार्जुन की टीम ने शानदार डिफेंस कर गोल बचाकर खिताब अपने नाम किया। मैचों में निर्णायक रितेश महर और लाइनमैन गौरव, संदीप रहे। मुख्य अतिथि लडवाल फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैचों में निर्णायक रितेश महर और लाइनमैन गौरव, संदीप रहे। फुटबाल क्लब के अध्यक्ष विजय चौधरी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान हीरा बल्लभ पलसाई, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, उमेश राय, नितिन तड़ागी, रितिक तड़ागी आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।