{"_id":"6a9d56b97b56020aa70f2cb5","slug":"improvement-in-the-health-of-sick-people-who-consumed-goat-meat-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125984-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बकरी का मांस खाने से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बकरी का मांस खाने से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार
Sun, 06 Sep 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
सिरोला गांव में बीमारी हुए थे कई लोग, आठ मरीजों का चल रहा उपचार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के सिरोला गांव में बकरी का मांस खाने के बाद बीमार हुए ग्रामीणों की हालत में अब सुधार है। शनिवार को बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचे कई लोग उपचार के बाद ठीक हैं अब उन्हें घर भेज दिया गया है।
बेस अस्पताल श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि अस्पताल के शिशु वार्ड में चार बच्चों का उपचार चल रहा है जबकि एक महिला मेडिसिन विभाग में भर्ती है। सभी की स्थिति स्थिर है। स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उन्हें जल्द घर भेज दिया जाएगा। वहीं श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में सिरोला गांव के तीन मरीज भर्ती हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि तीनों मरीजों की हालत अब सामान्य है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य खोला-कड़ाकोट कविता देवी, पूर्व प्रधान कपरोली सुनील कुमार और सिरोला के प्रधान पति मातवर सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने सीएचसी कीर्तिनगर के चिकित्सा प्रभारी को पत्र सौंपकर सिरोला गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बीमारी लोग निजी अस्पताल में उपचार करवाकर घर पहुंच गए थे। टीम भेजकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना जरूरी है।