फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting underway for student union elections at MBPG College Haldwani

हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ मतदान जारी: दस बजे तक 2.20% वोटिंग; मारपीट के आरोप से बढ़ी हलचल

Tue, 29 Sep 2026 11:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 29 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। दस बजे तक कुल 2.20% वोटिंग हुई। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बीच एबीवीपी प्रत्याशी ने बाहर से आए छात्र से मारपीट का आरोप लगाया, जिससे हलचल बढ़ गई। 

विज्ञापन
Voting underway for student union elections at MBPG College Haldwani
हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी है। सुबह दस बजे तक कुल 2.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें छात्राओं का 1.5 प्रतिशत और छात्रों का 3.15 प्रतिशत मतदान रहा। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बीच एबीवीपी प्रत्याशी ने कालेज में घुसकर वोट देने आए छात्र से मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी लेने एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे। वहीं, एसडीएम मोनिका ने भी कालेज पहुंचकर प्राचार्य से जानकारी ली।

विज्ञापन


आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में
हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक देवेंद्र बिष्ट के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। छात्रसंघ चुनाव प्रभावित करने की आशंका पर उसे हिरासत में लिया गया। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि अराजकता फैलाने या ऐसा प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed