फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two wagons of a goods train derailed at Haldi station; rail traffic disrupted for 6 hours.

Nainital News: हल्दी स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी, 6 घंटे ठप रहा रेल यातायात

Tue, 13 Oct 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 13 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two wagons of a goods train derailed at Haldi station; rail traffic disrupted for 6 hours.
लालकुआं। लालकुआं-दिल्ली रेल मार्ग स्थित हल्दी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात करीब छह घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। इसके चलते गरीब रथ और शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद जम्मू से काठगोदाम आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस को रुद्रपुर स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रेन में फंसे यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने तत्काल सात बसों का प्रबंध कर उन्हें लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम भिजवाया गया।
विज्ञापन

वहीं काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के बजाय दो घंटे की देरी से शाम 5 बजे रवाना हो सकी।
घटना की सूचना पर इज्जतनगर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। युद्धस्तर पर चले राहत व बचाव कार्य के बाद शाम करीब 5 बजे बेपटरी हुए डिब्बों को ट्रैक पर लाकर रेल यातायात बहाल किया गया। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed