फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This time, Goddess Durga will arrive riding an elephant—a sign of happiness, prosperity, and a good harvest

शारदीय नवरात्र:  इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल का संकेत

Sat, 10 Oct 2026 01:06 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। इस बार पर्व दस दिनों का रहेगा। घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6:19 से 8:38 बजे तक है, जबकि 19 अक्तूबर को अष्टमी-नवमी पूजन और 20 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

विज्ञापन
This time, Goddess Durga will arrive riding an elephant—a sign of happiness, prosperity, and a good harvest
इस नवरात्रि मां दुर्गा का वाहन - फोटो : AI

विस्तार

शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर रविवार से शुरू होंगे। इस बार नवरात्र पर्व दस दिनों का रहेगा। रविवार को नवरात्र शुरू होने के कारण धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और मुर्गे पर विदा होंगी। हाथी पर आगमन को सुख-समृद्धि और अच्छी फसल का संकेत माना जाता है। इस बार नवरात्र में चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग के साथ कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

घटस्थापना के लिए सुबह 6:19 से 8:38 बजे तक मुहूर्त बताया गया है। 19 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी पूजन होगा जबकि 20 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार इस बार लक्ष्मी-नारायण योग, हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार, अष्टमी तिथि 19 अक्तूबर को सुबह 10:52 बजे तक है। इसके बाद नवमी लगने से दोनों तिथियों का पूजन उसी दिन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed