फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District heads will deposit their seals if no hearing takes place; they will also approach the court.

Nainital News: सुनवाई न होने पर मुहर जमा करेंगे जिले के प्रधान, कोर्ट भी जाएंगे

Tue, 15 Sep 2026 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 15 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
District heads will deposit their seals if no hearing takes place; they will also approach the court.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में मांग उठाई गई कि वीबीजी-रामजी योजना का सरलीकरण किया जाए और पात्रों को राशन कार्ड का लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदारी प्रधानों को सौंपी जाए। सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों न मानीं तो वे अपनी मुहर जमा कर न्यायालय की शरण लेंगे।
रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना में श्रमिकों की हाजिरी को पूरी तरह ऑफलाइन किया जाए। नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी न होने से हाजिरी नहीं लग पा रही है। पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में जनसंख्या को आधार न मानकर क्षेत्रफल के हिसाब से विकास के लिए राशि आवंटित की जाए। राजस्थान और केरला की तर्ज पर प्रदेश में भी पंचायतीराज एक्ट के 29 विषयों को हस्तांतरित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल ने बताया कि मांगों के लिए जल्द प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल सीडीओ से मिलेगा और राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में प्रधान ललित मोहन नेगी, जेडी कत्यूरा, मदन परगांई, सुरेंद्र बोरा, नंदन सिंह बिष्ट, हरीश गंगोला, नवीन सती समेत जिले भर से आए पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed