{"_id":"6a4c0cd40a89307b53042917","slug":"chief-minister-scholarship-examination-will-be-held-today-at-six-centers-in-the-city-nainital-news-c-337-1-ha11020-134258-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज शहर के छह केंद्रों पर होगी मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज शहर के छह केंद्रों पर होगी मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा
Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से आयोजित मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा मंगलवार को शहर के छह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कक्षा 6 और कक्षा 9 के कुल 2463 बच्चे भाग लेंगे। बीईओ तारा सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगी। पहली पाली में कक्षा 6 और दूसरी पाली में कक्षा 9 के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा जीआईसी मोतीनगर, नारायण नगर, लालकुआं, जीजीआईसी, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज और अटल उत्कृष्ट जीआईसी, फूलचौड़ में होगी। बीईओ ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बच्चों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की माइनर विषयों की परीक्षा हुई
हल्द्वानी। विश्वविद्यालय में छह जुलाई को स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित माइनर विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर बीआर पंत ने बताया कि सुबह के सत्र में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के नौ अलग-अलग माइनर विषयों की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1525 छात्र नामांकित थे जिनमें से 131 छात्र अनुपस्थित रहे। सायंकालीन सत्र में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के तीन माइनर विषय हिंदी, अंग्रेजी और समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 1609 नामांकित छात्रों में से 1518 ने परीक्षा दी।
आईटीआई में 320 छात्र-छात्राओं ने दी प्रायोगिक परीक्षा
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेडों के 320 छात्र-छात्राओं ने प्रायोगिक परीक्षा दी। संस्थान में आयोजित इस परीक्षा में प्लंबर, फिटर, सोलर, मशीनिस्ट, टर्नर, कोपा, इलेक्ट्रिशियन सहित कुल 16 ट्रेडों के विद्यार्थी शामिल हुए। संस्थान के प्रधानाचार्य नितिन शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उनके तकनीकी दक्षता और कार्य कौशल का मूल्यांकन करना था। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग-अलग कार्यशालाओं में व्यवस्था की गई थी।