फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No business took place at the 'One Station One Product' stall.

Kotdwar News: एक स्टेशन एक उत्पाद की स्टॉल पर नहीं हुआ कोई काम

Sat, 05 Sep 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 05 Sep 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
No business took place at the 'One Station One Product' stall.
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है और रेलवे प्लेटफार्म का भी नवीनीकरण किया गया है लेकिन एक स्टेशन एक उत्पाद की स्टॉल का अब तक निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना में बनने वाले रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) की स्टॉल स्थापित करने की योजना है। इसके लिए रेलवे स्टेशन कोटद्वार के प्लेटफार्म पर स्थान भी चिह्नित किया गया है। प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार तो कर दिया गया है, लेकिन यहां एक स्टेशन एक उत्पाद की स्टॉल बनाने का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्टॉल के लिए प्रस्तावित स्थान पर कूड़ेदान रखे गए हैं। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन के नए भवन के ऊपरी हिस्से समेत अलग-अलग जगहों पर रेस्टोरेंट, कैंटीन, शोरूम संचालित करने के रेलवे के प्रयास जारी हैं। रेलवे का मानना है कि इससे कोटद्वार से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन करने वाले रेल यात्रियों को रहने, खाने-पीने और विशिष्ट उत्पाद की खरीद करने का सरल माध्यम उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसओपी के अंतर्गत स्टॉल बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रीय कारोबारी द्वारा अपने विशिष्ट उत्पाद की बिक्री के लिए स्टॉल संचालित करने का रेलवे को प्रस्ताव दिया जाता है, तो इस पर तेजी काम किया जाएगा।
-राजेंद्र कुमार मीणा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे खंड नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed