{"_id":"6a9d70a99dd6b7da610d591c","slug":"elephants-rampaged-on-the-pulinda-road-damaging-three-two-wheelers-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126318-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथी, तीन दोपहिया वाहन तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथी, तीन दोपहिया वाहन तोड़े
Sun, 06 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा मार्ग पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। युवाओं को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर भेजा।
पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड पुलिंडा और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में लगातार मंडरा रहा है। रविवार को कुछ युवा दोपहिया वाहनों से पुलिंडा मार्ग पर घूमने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया। इस दौरान हाथियों ने एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन हाथी दोबारा सड़क पर पहुंच गए। अब हाथियों ने एक स्कूटी और एक बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त किए हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिंडा मार्ग पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने युवाओं से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में न जाने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।