फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM inaugurated the first Patanjali Ayurved Gurukulam.

भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय करेगा गुरुकुल : सीएम धामी

Wed, 23 Sep 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the first Patanjali Ayurved Gurukulam.
फोटो
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन
आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की पहल
योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को इस पहल के लिए दी बधाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, औरंगाबाद में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह गुरुकुल भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का सशक्त केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को इस पहल के लिए बधाई दी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार आस्था और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। गुरुकुल का शुभारंभ भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा हजारों वर्षों से ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण का आधार रही है। यहां विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सा विद्या या विमुक्तये के भाव को प्राचीन शिक्षा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा मनुष्य को अज्ञान और भय से मुक्त कर व्यक्तित्व का समग्र विकास करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गुरुकुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा। यह आधुनिक विज्ञान, योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति का समन्वय करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह नीति कौशल, नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा पर बल देती है। उत्तराखंड भी इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और परंपरा एक-दूसरे की पूरक हैं। युवा पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़कर भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी विकसित हो रही है। युवाओं को कौशल से जोड़ने और स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed