फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First-ever cabinet meeting in Banbasa: Government focuses on development of border areas

बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों के विकास पर सरकार का फोकस, सीमा सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा

Sun, 04 Oct 2026 12:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में रविवार को पहली बार उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हो रही है। सीएम धामी की अध्यक्षता में एनएचपीसी परिसर में आयोजित बैठक के जरिए सरकार ने सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर सीधे मंथन की पहल की है।

विज्ञापन
First-ever cabinet meeting in Banbasa: Government focuses on development of border areas
बनबसा में शुरू हुई कैबिनेट बैठक में मौजूद सीएम धामी और अन्य मंत्री। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में रविवार को पहली बार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हो रही बैठक के जरिए सरकार ने शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की पहल की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैबिनेट बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी। इससे स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र केवल राज्य की भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि सुरक्षा, संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार का जोर सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें होने से स्थानीय परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं को समझने तथा विकास की जरूरतों पर त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक संतुलित विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।


बनबसा में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरु, ये मंत्री रहेंगे शामिल
बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत, चम्पावत जिले के प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, गणेश जोशी, राम सिंह कैड़ा, रेखा आर्या, खजान दास, मदन कौशिक सहित मुख्य सचिव आनंद वर्धन, शैलेश बगौली, आर के सुधांशु, डॉ. वी. षनमुगम, पहुंचे हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती सहित चम्पावत के डीएम, एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed