फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   When will the arduous journey end? The burden of the climb rests on the shoulders of Moli and Painkholi.

Chamoli News: कब कटेगा दुश्वारियों का सफर, मोली और पैंखोली के कंधों पर चढ़ाई का बोझ

Tue, 06 Oct 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
When will the arduous journey end? The burden of the climb rests on the shoulders of Moli and Painkholi.
खास खबर:
विज्ञापन

कब कटेगा दुश्वारियों का सफर, मोली और पैंखोली के कंधों पर चढ़ाई का बोझ
-सड़क सुविधा के अभाव में डंडी पर झूलती है जिंदगी, सड़क की आस में बीत गए दशक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग।
विकासखंड के मोली और पैंखोली सहित आस-पास के गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सके। इन गांवों की सड़कें गांव तक पहुंचने से पहले ही फाइलों या पहाड़ियों के बीच दम तोड़ देती हैं। सड़क न होने की कीमत ग्रामीणों को अपनों की जान और रोजमर्रा की भारी मशक्कत से चुकानी पड़ती है।
वर्ष 2023 में 6 किमी स्वीकृत सड़क में से लोनिवि ने पैंखोली गांव के लिए चार किमी कटान कर काम अधूरा छोड़ दिया, जिससे 55 परिवारों को आज भी 7 किमी की सीधी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। गंभीर बीमारी में मरीजों को डोली में लादकर अस्पताल ले जाना ग्रामीणों की नियति बन चुकी है, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह सफर किसी परीक्षा से कम नहीं है। मोली, रवेंठा, गनोली आदि गांवों के लिए गैन-सेंजकटा सड़क भी लंबे समय से स्वीकृत है, लेकिन करीब ढ़ाई किमी सड़क बनने के बाद आगे नहीं बन पाई है। पीएमजीएसवाई के ईई सचिन कुमार ने बताया कि दोनों सड़कों की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन


केस स्टडी-1:
55 परिवारों की सांसों पर भारी आधी-अधूरी सड़क, डोली के भरोसे जीवन
पैंखोली गांव में 4 किमी सड़क बनने के बाद भी गाड़ियों की आवाजाही ठप है। ग्रामीण आज भी कोटि से 7 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। बीमारी में डोली ही एकमात्र सहारा है। ग्राम प्रधान देवेंद्र लाल और पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही से ग्रामीणों का दर्द कम नहीं हुआ। उन्होंने शेष सड़क का कटान पूरा कर तुरंत वाहन संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2:
वर्षों से अटका कांचुला-जैन-सैंजकटा मार्ग, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार
लोनिवि गौचर द्वारा प्रस्तावित कांचुला-जैन-सैंजकटा मोटर मार्ग का निर्माण वर्षों से बंद पड़ा है। सड़क न होने से गनोली और सैंजकटा के ग्रामीणों को रोजाना चार किमी पैदल चलना पड़ता है। आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस और ग्रामीणों ने एसडीएम के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु और सुभाष रावत ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed