{"_id":"6a9d579a79438244f60095db","slug":"paddy-crop-in-the-fields-getting-damaged-due-to-rain-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126414-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बारिश के कारण खेतों में खराब हो रही धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बारिश के कारण खेतों में खराब हो रही धान की फसल
Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। बारिश के कारण खेतों में कटी और खड़ी धान की फसल अब खराब हो रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जबकि इन दिनों क्षेत्र के ऊंचाई वाले गांवों में किसान धान की फसल की कटाई और मंडाई करने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कुछ दिन और यदि बारिश पड़ी तो फसलें और खराब हो सकती हैं। आदिबदरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले पंडाव, केड़ा, प्यूंरा, पज्याणा, लंगटाईं, सिलपाटा में किसानों ने धान कटाई के बाद खेतों में ढेर लगाए हैं। लगातार बारिश के कारण वे उसकी मंडाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे धान के खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। पंडाव के विलोक सिंह ने कहा कि उनके छह से अधिक धान के ढेर खेतों में हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो सारा धान बरबाद हो जाएगा। वहीं केड़ा के राकेश नेगी व प्यूंरा के आनंद नेगी ने भी धान के खराब होने की आशंका जताई। वहीं कर्णप्रयाग के गांवों के भी किसान परेशान हैं। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष खिलदेव रावत ने बताया यदि लगातार बारिश रही तो धान की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।