फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Manjesh Negi secured first place in the speech competition.

Chamoli News: भाषण प्रतियोगिता में मंजेश नेगी रहे प्रथम

Wed, 14 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 14 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Manjesh Negi secured first place in the speech competition.
फोटो---
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मंजेश नेगी ने प्रथम, विपिन सिंह ने द्वितीय और मनीषा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को संकल्पबद्ध होकर कार्य करना होगा। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिगपाल सिंह कंडारी ने एक माह तक चले कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी लोगों का आभार जताया। संचालन डॉ. चंदा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गुंजन, डॉ. चंद्रेश और डॉ. अनीता शामिल रहे। इस दौरान डॉ. सबज सैनी, डॉ. कुलदीप नेगी, डॉ. विधि ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed